Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

निवाड़ी जिले की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिनारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय आरोपी विकास यादव को 28 मई को झांसी रेलवे स्टेशन से दबोचा गया। वह शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के आवास गांव का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ग्वालियर में पढ़ाई कर रही थी, जहां चार साल पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। साल 2022 में आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर दिनारा गांव ले गया और वहीं पहली बार दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ने युवती को ग्वालियर में साथ रखकर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी उसे छोड़कर अपने गांव लौट गया।

मामले की शिकायत दिनारा थाने में दर्ज की गई। थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि FIR अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 64(2)(एम), 69, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img