Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं FIR

रेप-गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन पर 8वीं FIR दर्ज हुई है। यह एफआईआर महू की नेशनल शूटर ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि तीन साल पहले यानी 2022 में मोहसिन की ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी में बतौर ट्रेनर बच्चों को शूटिंग सिखाने गई थी।

एक दिन मोहसिन ने उसे कॉफी ऑफर की, लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तो मोहसिन ने कहा, मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी और पैसे कमाना हो तो मुझे बताना।

कुछ दिन बाद, मोहसिन ने कॉल कर उसे धार नाका स्थित घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध किया, तो उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डर के कारण उस समय उसने किसी को यह बात नहीं बताई। पीड़िता ने यह भी बताया-

मोहसिन अकादमी में अन्य लड़कियों से भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब उसके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी मिली, तो उसने अपने परिवार से बात कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मोहसिन पर इंदौर में 7 और महू में 1 एफआईआर आरोपी मोहसिन पर अब तक रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी सहित 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 7 एफआईआर इंदौर और 8वीं एफआईआर शुक्रवार रात महू में दर्ज हुई है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पीड़िता के साथ मौजूद थे। मोहसिन अपने भाई फैजान और एक अन्य आरोपी इरफान के साथ जेल में बंद है।

शूटिंग सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप-अश्लील हरकत इंदौर में ये मामला 15 दिन पहले सामने आया। यहां ड्रीम ओंलिपिंक शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे।

उसका आरोप था कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अगले दिन दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।

Hot this week

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img