Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

MRP से ज्यादा रेट पर बिक रही शराब

मप्र में तय रेट से ज्यादा दामों पर शराब बेचे जाने के मामले अलग-अलग जिलों से सामने आते रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने MRP से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का वीडियो X पर शेयर कर मप्र सरकार और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा को घेरा है।

नेता प्रतिपक्ष ने X पर लिखा- MP में शराब की कीमतों के घोटाले का जिम्मेदार कौन? जब बाजार में हर चीज MRP पर मिलती है, तो शराब की दुकानों पर शराब मनमानी कीमत पर क्यों बिक रही है। इसलिए कि यह एक बड़ा खेल है और इस खेल में कई अफसर और शराब माफिया की टीमें खेल रही हैं।

बिना राजनीतिक शह के न तो आबकारी अफसर हिम्मत कर सकते हैं और न शराब माफिया। समझ लीजिए कि इस गोरखधंधे की डोर किसके हाथ होगी।

आबकारी आयुक्त के आदेश का भी पालन नहीं हुआ

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- आश्चर्य की बात तो यह कि आबकारी आयुक्त ने 1 अप्रैल से MP की हर शराब दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने का आदेश दिया, कीमत भी तय कर दी, पर इसका पालन नहीं हुआ। इंदौर में तो 2 महीने बाद भी किसी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं करवाई गई। जबलपुर कलेक्टर ने तो इस मामले में कार्रवाई भी की। मनमाने दाम पर बिकती शराब के हिस्सेदारों ने ही दुकानों को ऐसा न करने की हिम्मत दी होगी।

ये जानकारी उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग संभालने वाले देवड़ा जी की जानकारी में भी आई होगी। उन्होंने कुछ किया नहीं या उन्हें करने नहीं दिया गया। शराब की मूल कीमत और खरीददारों से वसूली गई कीमत का फर्क ही सारे खेल की जड़ है।

मैं तो MP में शराबबंदी का पुरजोर समर्थक हूं। पर, सरकार इस पर विचार ही नहीं कर रही। फिर भी राजस्व के लिए शराब बेचना सरकार की मजबूरी है, तो सही कीमत पर तो बिके।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

माखनलाल विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर कैंपस स्थित क्वार्टर में...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img