Thursday, November 26, 2026
19.1 C
Bhopal

थाना पठारी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार


दिनांक: 08 जून 2025
जिला: विदिशा

थाना पठारी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

₹1.50 लाख कीमत की 4 मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन में जिले में अदम पता/चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु 01 जून से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पठारी पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का विवरण:
दिनांक 06/06/2025 को फरियादी राजेन्द्र प्रसाद रैंकवार (उम्र 61 वर्ष, निवासी बड़ोह) की रिपोर्ट पर, उनकी हीरो हौंडा डॉन (नीले रंग) मोटरसाइकिल रजि. क्रमांक MP40MG8286 की चोरी के संबंध में थाना पठारी में अपराध क्रमांक 90/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
जांच के दौरान टीम ग्राम बाबई खुर्द पहुँची, जहाँ संदेही भगवान सिंह अहिरवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया तथा अपने साथी गुल्ला आदिवासी (निवासी खजुरिया टपरा) का नाम भी उजागर किया।

बरामदगी विवरण – कुल 4 मोटरसाइकिलें (अनुमानित कीमत ₹1.50 लाख):

👉हीरो हौंडा डॉन (नीला रंग) – रजि. नं. MP40MG8286

👉हीरो पैशन (काला रंग) – चेसिस नं: MBLHA10BJEGL011335, इंजन नं: HA10ETEGL01487

👉बजाज डिस्कवर – चेसिस नं: DSVBMH19402, इंजन नं: DSGBMHS4827

👉यामाहा लिबेरो (काला रंग) – बिना रजिस्ट्रेशन एवं चेसिस नंबर के

आरोपी की गिरफ्तारी:
मुख्य आरोपी भगवान सिंह पिता जगत सिंह अहिरवार को धारा 303(2) बीएनएस एवं 35(1)(4) बी.एन.एन.एस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सह-आरोपी गुल्ला आदिवासी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:
👉उप निरीक्षक गौरव बाजपेयी
👉सउनि सुरेश राय
👉आरक्षक शिवम
👉आरक्षक देवेंद्र

विदिशा पुलिस वाहन चोरी जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत कार्यवाही कर रही है।

Hot this week

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत: अब 2 अंकों के प्रश्नों में भी मिलेगा विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल , मध्यप्रदेश ने कक्षा 10वीं और...

माखनलाल विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म, कर्मचारी पर केस दर्ज

शादी का झांसा देकर कैंपस स्थित क्वार्टर में...

Topics

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img