Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

तलाकशुदा महिला से रेप:इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर धोखा, केस दर्ज

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक 18 साल की महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके परिचित के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता तलाकशुदा है। आरोपी से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

बाणगंगा पुलिस ने महिला की शिकायत पर रवि पुत्र हीरालाल यादव निवास ग्राम जाख्या के खिलाफ रेप और शादी के नाम पर धोखा देने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है। 2024 में रवि से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। फिर कुछ दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। इस दौरान रवि ने एक दिन पीड़िता को कहा कि वह उसे पसंद करता है उसका शादी का मन है। पीड़िता ने अपने बारे में बताया। तब रवि किसी तरह की आपत्ति नहीं होने की बात कही।

12 जनवरी को घूमाने के बहाने होटल में जबरदस्ती संबंध बनाए

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को रवि ने सुबह पीड़िता को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और एक होटल में जबरदस्ती संबंध बनाए। बाद में विवाह की बात टाल दी। उसने मन रखने के लिए एक दो बार मिलने पर ऐसे ही मांग भर दी। लेकिन कोई रीति-रिवाज से शादी नहीं हुई।

31 मई को रवि ने लवकुश चौराहे पर मुलाकात के बहाने बुलाया और पीड़िता को अपनी गाड़ी से MR10 सर्विस रोड ले गया। जहां फिर जबरदस्ती की। शादी की बात करने पर रवि ने पीड़िता को रैपिडो से घर भेज दिया और बाद में उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।

पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची, तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसे भगा दिया। रवि ने उस पर अपशब्द भी कहे। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को बाणगंगा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार देर शाम केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img