Wednesday, June 24, 2026
29.9 C
Bhopal

8 लाख की ज्वेलरी चोरी, 400 CCTV खंगाले

भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी प्रकाश उर्फ बब्लू थौरात पर पहले से ही राजधानी के अलग-अलग थानों में 75 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के खुलासे में पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची।

हबीबगंज थाना की टीम ने ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और डीसीपी जोन-1 शशांक गौरव के निर्देश पर की। सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता खातरकर और थाना प्रभारी संजीव चौकसे के नेतृत्व में आरोपियों को खाटू श्याम (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया।

8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गए थे

3 जून को ई-7 अशोका सोसाइटी स्थित स्वप्निल होम्स की निवासी तारा कुजूर जब ऑफिस गई थीं, तो उनके बेटे ने कुछ देर बाद घर बंद कर दिया। शाम को जब वह लौटीं, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

राजस्थान में छिपे थे आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी के बाद खाटू श्याम, राजस्थान भाग गए हैं। टीम को रवाना किया गया और वहां से आरोपी प्रकाश उर्फ बब्लू थौरात (50), निवासी टीटी नगर दशहरा मैदान को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर दूसरा आरोपी आयुष रजक (29), निवासी कमला नगर भी गिरफ्तार हुआ। बब्लू ने टीटी नगर क्षेत्र में दो अन्य चोरी की वारदातों की बात भी कबूल की है।

आरोपियों के पास से चोरी के ये सामान मिले

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी बरामद की है, जिसमें शामिल हैं। सोने की चूड़ियां, कंगन, अंगूठियां, चेन, झुमके, सूई-धागा, टॉप्स, चांदी के 8 सिक्के, 2 जोड़ पायल, बिछुड़ी, एक रुपए के नोटों की गड्डी और सिक्के मिले हैं।

अपराधी प्रोफाइल

  • प्रकाश उर्फ बब्लू थौरात: 75 आपराधिक रिकॉर्ड, निगरानी बदमाश।
  • आयुष रजक: हत्या, मारपीट सहित 5 गंभीर मामले टीटी नगर थाने में दर्ज।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी संजीव चौकसे के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक ओमपाल यादव, संतोष मरकाम, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र भास्कर, धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक रामनरेश, दीक्षा भदौरिया, मोनू सोलंकी और टेक्निकल टीम के पुष्पेंद्र और वीपी भदौरिया की विशेष भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img