Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

नाबालिग से निकाह पर अड़ी 35 साल की महिला:दो बच्चों की मां ने घर पहुंचकर किया हंगामा

रतलाम में 35 वर्षीय महिला 17 साल के नाबालिग के घर पहुंच गई। महिला ने नाबालिग से निकाह की जिद की और घर में धरने पर बैठ गई। परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और वन स्टॉप सेंटर भेजा।

घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार को नाबालिग के पिता ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। FIR में महिला पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि सुभाष नगर की रहने वाली महिला एक साल से नाबालिग को धमकाकर शारीरिक शोषण कर रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नाबालिग के पिता ने एफआईआर में बताया कि महिला बेटे को अपनी शारीरिक यौन क्रियाओं के लिए बहला-फुसलाकर, जान से मारने की धमकी देकर एक साल से शोषण कर रही है।

शादी समारोह में हुई थी मुलाकात पिता ने बताया, महिला पिछले एक साल से बेटे को जानती है। दोनों की मुलाकात किसी शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद महिला बार-बार फोन करके बेटे को अपने घर बुलाने लगी। तीन महीने पहले इसकी जानकारी लगी थी, तब पत्नी को साथ लेकर महिला के घर पहुंचा। जब महिला से बेटे को परेशान न करने को कहा, तो वह कहने लगी कि वो तो मेरे बेटे जैसा है, मैं उसे काम के लिए बुलाती हूं। आरोप क्यों लगा रहे हो?

महिला बेटे को धमकाती थी कि अगर निकाह नहीं किया तो जान से मार देगी। सोमवार रात 10.30 बजे महिला मेरे घर आई। घर के अंदर आकर कहने लगी मैं तुम्हारे बेटे से ही निकाह करूंगी। बिना निकाह के मैं यहां से नहीं जाऊंगी। काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी और निकाह के लिए हंगामा करने लगी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। फिर मैंने पुलिस को कॉल किया। पुलिस आई और समझा-बुझाकर महिला को लेकर गई।

‘हाथ की नस काटने की धमकी दी’

पिता ने बताया, चार-पांच दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने बेटे पर निकाह के लिए दबाव बनाया और धमकी दी कि वह हाथ की नस काट लेगी। बेटे ने यह बात घर आकर बताई थी। इसके बाद महिला घर आ गई और निकाह की जिद करते हुए हंगामा करने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा।

पुलिस ने महिला को जेल भेजा डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

दो बच्चों की मां है महिला

पुलिस के मुताबिक, अंजुम पहले से दो बार शादी कर चुकी है और तलाकशुदा है। उसकी 14 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। पहली शादी 15 साल के नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद की थी। उसी से दोनों बच्चे हैं। दूसरी शादी 4 साल पहले बड़ावदा क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक से की थी, लेकिन अब उससे अलग रह रही है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img