Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

रेपकेस में फंसाने धमकाया, 3 लाख लेकर 7 और मांगे

छिंदवाड़ा में देहात थाना क्षेत्र निवासी अनमोल चरपे ने एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि आरोपी साधना इवनाती और राजा खत्री ने उसे जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। तीन लाख रुपए नकद व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए वसूले।

आरोपियों ने अनमोल को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कुल दस लाख रुपए मांगे। साधना इवनाती और राजा खत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी साधना पिता केशव इवनाती (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी राजा पिता विजय खत्री (27) अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया इंस्टा आईडी पर साधना ने पीड़ित का नंबर लेकर जान पहचान की। बाद में कई जगह मिली। इसके बाद साधना और पार्टनर के साथ मिलकर युवक को बुलाकर उससे रुपए मांगे। न देने पर उसे जान से मारने और 376 के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

पहले भी कर चुके हैं ब्लैकमेलिंग

जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त आरोपीगण पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दिलीप सातपुते नामक युवक ने भी इनके खिलाफ थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर 74 हजार रुपए वसूले गए थे। इस मामले में भी उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img