Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 113 रिजल्ट होल्ड

मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लगातार घोटालों के आरोपों के बीच अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती भी विवादों में आ गई है। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण 113 अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

कमलनाथ ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,”जब तक रोज़ नया घोटाला न कर लें, बीजेपी सरकार के पेट का पानी हज़म नहीं होता। एक घोटाला ज़ोर का, काम इनका रोज़ का… अब फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 113 पद होल्ड किए गए हैं। यहां भी फर्जीवाड़े का डर है।”

सरकारी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह दूषित हो चुकी

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया अब भरोसे के लायक नहीं रही। हर भर्ती में धांधली की आशंका रहती है। यह व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने की जरूरत है और ऐसा तभी संभव है जब भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को हटाया जाए।

आरक्षक भर्ती को लेकर पहले भी उठाए थे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी 12 जून को आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में सामने आई गड़बड़ी को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था,”भाजपा ने मध्यप्रदेश की पहचान घोटालों से जोड़ दी है। अब आरक्षक भर्ती घोटाले की नई परतें खुल रही हैं। 2023 में हुए चयन के बाद 561 अभ्यर्थी नौकरी जॉइन करने ही नहीं पहुंचे। जिस प्रदेश में एक-एक पद के लिए हजारों बेरोजगार कतार में खड़े हों, वहां इतने लोगों का न आना गड़बड़ी की तरफ़ इशारा करता है।”

सॉल्वर गैंग और फर्जी दस्तावेज की आशंका भी जताई

कमलनाथ ने आशंका जताई कि हो सकता है कि यहां भी सॉल्वर गैंग ने परीक्षा दिलवाई हो या फिर फर्जी आधार कार्ड और पहचान के ज़रिए ऐसे लोग पास हुए हों, जो असल में परीक्षा में बैठे ही नहीं थे। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ता।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img