Sunday, February 15, 2026
17.1 C
Bhopal

अविवाहित बताकर शादीशुदा युवक ने युवती से किया रेप

भोपाल में युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर शादीशुदा युवक करीब दो साल से उसके साथ रेप कर रहा था। पहली बार आरोपी ने एमपी नगर जोन टू के एक होटल में पीड़िता के साथ ज्यादती की थी। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया तब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे के मुताबिक 26 वर्षीय युवती प्रायवेट काम करती है। करीब दो साल पहले पीड़िता की पहचान सुरेंद्र सिंह नामक युवक से हुई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है।

पत्नी से तलाक लेकर युवती से शादी का दिलाया था भरोसा

इतना ही नहीं, युवती ने युवक से कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर ले। इस बात पर युवक ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। पिछले दिनों आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने पुलिस को लिखित में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img