Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

BJP के प्रशिक्षण वर्ग के बीच कांग्रेस भी एक्टिव

पचमढ़ी में भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। वे पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। चौधरी 19 जून तक मध्यप्रदेश में रहेंगे।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चौधरी अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिलों में पार्टी द्वारा नियुक्त जिला संगठन सृजन प्रभारियों के दौरे भी शुरू हो चुके हैं। ये प्रभारी जिलों में जाकर मंडलम, सेक्टर और ब्लॉक इकाइयों की बैठकें ले रहे हैं।

ये रहेगा कार्यक्रम

  • 15 जून: हरीश चौधरी आज भोपाल आएंगे।
  • 16 जून: सुबह रायसेन जिले के सिलवानी जाएंगे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिलवानी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल लौटकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विदिशा पायलट प्रोजेक्ट पर संगठनात्मक बैठक लेंगे।
  • 17 जून: बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा के प्रभातपट्टन में संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेंगे। फिर आठनेर ब्लॉक के माडवी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन हरदा जिले के करताना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी लेंगे।
  • 18 जून: विदिशा जिले के गंजबासौदा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।
  • 19 जून: नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के पार्टी के फैसलों की जानकारी देंगे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img