Sunday, February 15, 2026
17.2 C
Bhopal

भोपाल में 26 साल की युवती से रेप:फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

भोपाल में एक 26 वर्षीय युवती ने अपने फेसबुक फ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक पहले युवती से संबंध बनाता रहा, फिर किसी और से शादी कर ली। बाद में तलाक देने का झूठा भरोसा देकर दोबारा संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

2019 में फेसबुक पर हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की पहचान साल 2019 में फेसबुक पर सुमित से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और मुलाकातें शुरू हो गईं। सुमित ने युवती से शादी का वादा कर 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद युवती को पता चला कि सुमित ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। यह जानकर उसे सदमा लगा और उसने आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी ने फिर उसे भरोसे में लेते हुए कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। इस भरोसे पर युवती ने दोबारा रिश्ता कायम कर लिया।

अब शादी से किया इनकार, युवती ने दर्ज कराया केस

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो सुमित ने साफ इनकार कर दिया। तब जाकर युवती ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और दैहिक शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img