Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

कांग्रेस ने भोपाल शहर-जिला अध्यक्ष के लिए दावेदार बुलाए

भोपाल शहर एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षक बनाई गई यशोमती ठाकुर अगले चार दिन तक भोपाल में विधानसभा वार ब्लाक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठकें लेंगी। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलकर दावा रख सकते हैं। बैठकों के माध्यम से भी सबके सुझाव लेंगी और कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दावेदारों की जानकारी प्रदेश और केंद्रीय संगठन को देंगी।

ठाकुर ने ये बातें मीडिया से चर्चा मे कही। ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस के भोपाल शहर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं।। बैठक में पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर, जिला प्रभारी महेश परमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दिलीप गुर्जर, धर्मेंद्र चौहान, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

पीसीसी में पहली बैठक

यशोमती ठाकुर ने पहली बैठक पीसीसी में ली। इसमें जिला कांग्रेस शहर के सभी विधायकों, पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, लोकसभा और पार्षद पद के प्रत्याशी, सभी मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस शहर के सभी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ताओं को बुलाया गया।

कल इन ब्लाक की होंगी बैठकें

ठाकुर द्वारा 17 जून को ब्लाक वार बैठकें ली जाएंगी। पहली बैठक विधानसभा दक्षिण पश्चिम में तुलसी नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की होगी। नार्मदीय मंदिर सेकेंड स्टाप में होने वाली इस बैठक में ब्लाक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल मध्य विधानसभा अंतर्गत 9 मसाला रेस्टारेंट में एमपीनगर, जहांगीराबाद, कमला पार्क ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

18 जून को हुजूर, भोपाल उत्तर क्षेत्र में होगी बैठक

18 जून को हुजूर विधानसभा क्षेत्र में लालघाटी में लायन सिटी गार्डन में संत हिरदाराम नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। वहीं दूसरी बैठक ललिता नगर चौराहे के पास कोलार और नयापुरा उप ब्लाक कांग्रेस कमेटी की होगी। इसी दिन शाम को उत्तर विधानसभा में आरिफ नगर वार्ड के कमेटी हाल में कोहेफिजा ब्लाक कांग्रेस नगर ब्लाक, चौक बाजार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठकें होंगी।

19 जून को नरेला, गोविन्दपुरा विधानसभा में मीटिंग

19 जून को नरेला विधानसभा में ऐशबाग ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक अशोका गार्डन में शादी हाल में होगी। इसके बाद शाम को गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में साकेत नगर ब्लाक, पिपलानी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक नरेला जोड़ के पास मैरिज गार्डन में होगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img