Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

बिना फिटनेस, परमिट-टैक्स दौड़ रही बसों पर कार्रवाई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाहियों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) भोपाल ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को आरटीओ के निर्देश पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में तीन निजी स्कूलों की 6 बसें बिना फिटनेस, बिना परमिट और बकाया टैक्स के चलते हुए पाई गईं। चेकिंग के दौरान इन बसों को मौके पर ही जब्त कर आरटीओ कार्यालय भोपाल में खड़ा कराया गया है। यह बसें होली फैमिली पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस स्कूल और फादर एंजल स्कूल की हैं।

इन तीन स्कूलों की बसों में पाई गई खामी

  • फादर एंजल स्कूल की बस- बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालन।
  • होली क्रॉस स्कूल की तीन बसें- बिना परमिट, फिटनेस, बीमा और टैक्स के संचालन।
  • होली फैमिली स्कूल की बस- बिना परमिट और बिना फिटनेस।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा के अनुसार स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और बीमा जैसे दस्तावेजों की अनदेखी बच्चों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ है। विभाग आगे भी ऐसे स्कूल वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाता रहेगा। शर्मा ने कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो अगली बार और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसमें कोई समझौता नहीं होगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img