Wednesday, November 25, 2026
14.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

शाजापुर जिले में शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। शनिवार शाम को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना कोतवाली थाने की है। पुलिस ने आरोपी को राउंड ऑफ किया है।

शादी समारोह में पीड़िता और आरोपी की मुलाकात हुई थी

पीड़िता ने बताया कि वह शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करती है। वर्ष 2012 में उसके पति का निधन हो गया था। उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी से उसकी मुलाकात शादी समारोह में हुई थी।

12 दिसंबर 2020 को जब महिला के बच्चे घर पर नहीं थे, आरोपी उसके घर आया। उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार यही करता रहा। 15 जून 2025 को दोपहर 11:30 बजे आरोपी फिर महिला के घर आया। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की।

महिला ने शादी के वादे की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। फिर वह मौके से फरार हो गया।

महिला ने शादी के वादे की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। फिर वह मौके से फरार हो गया।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर आरोपी मदनलाल जाटव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img