Sunday, August 23, 2026
24.1 C
Bhopal

हनी ट्रैप केस में आरोपी दंपति की जमानत याचिका खारिज

मंदसौर में हनी ट्रैप के मामले में जेल में बंद रंजू तिवारी और उसके पति हरीश तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। दंपती पर आरक्षक से धमकी देकर 1.70 लाख रुपए वसूलने का आरोप है। शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी।

नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक गोपाल मालवीय ने पिपलिया मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि हरीश तिवारी और उसकी पत्नी रंजू तिवारी ने मिलकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और 1 लाख रुपए नकद और 70 हजार रुपए फोन-पे से वसूल लिए। इसके बाद भी दोनों लगातार पैसों की डिमांड कर रहे थे।

16 जून को दर्ज हुआ केस, उसी दिन हुई गिरफ्तारी शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने 16 जून को बीएनएस की धारा 308(2), 308(6), 61(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया। उसी रात पिपलिया मंडी चौकी पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

कोर्ट में लगाई थी जमानत की अर्जी

दंपती की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी, लेकिन मजिस्ट्रेट ने इसे खारिज कर दिया। फिलहाल दोनों मंदसौर जिला जेल में बंद हैं।

आरोपी महिला के मोबाइल में मिले कई ट्रांजैक्शन पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि कॉन्स्टेबल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी रंजू तिवारी ने पति से मारपीट का बहाना बनाकर कॉन्स्टेबल को घर बुलाया था। आरोपी महिला पहले भी इस तरह की वारदात कर चुकी है।

पुलिस को महिला के मोबाइल से कई बैंक ट्रांजैक्शन मिले हैं। पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले उसने किन लोगों को शिकार बनाया। महिला परिचितों को‎ घर बुलाकर अचानक से नजदीकियां‎ बढ़ाकर शिकार बनाती और वीडियो बनाकर ‎‎ब्लैकमेल करती थी। इसके बाद पति रुपए ‎‎वसूलता था।

डेढ़ साल से थी दोनों की जान-पहचान

जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल और महिला की दोस्ती करीब डेढ़ साल पुरानी थी। कॉन्स्टेबल शादीशुदा है। आरोपी दंपती देवास के रहने वाले हैं‎, लेकिन कुछ समय से लूनाहेड़ा में रह रहे‎ थे।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img