Saturday, August 22, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में सड़क पर बहा दी अवैध शराब

भोपाल में अवैध शराब बनाने और बेचने पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को शांतिनगर, पड़रिया और हरिपुरा क्षेत्र में दबिश देकर कुप्पों में भरी शराब जब्त की। इसके बाद टीम ने शराब जब्त करके जमीन पर बहा दी। करीब 32 कुप्पों में भरी शराब जमीन पर बहाकर नष्ट की गई।

आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि भोपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर शांति नगर में लखन बंजारा के घर दबिश देकर लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। पड़रिया गांव में एक महिला के घर से 2 प्लास्टिक कुप्पी में करीब 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। वहीं, 32 कुप्पों में भरी 500kg महुआ लाहन व शराब निर्माण सामग्री को बरामद कर कब्जे में लिया गया

टीम को देख महिला फरार हो गई कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची महिला भाग निकली। उसके यहां से करीब सवा लाख रुपए कीमत की शराब एवं अन्य सामान जब्त किए गए हैं। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं 34(1) च के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी डॉ. सीमा कशीसिया समेत अमला मौजूद था।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img