Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में आगजनी और वाहन फोड़ने करने वाले चार गिरफ्तार

भोपाल के कमला नगर इलाके के नया बसेरा में शुक्रवार-शनिवार देर रात बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने घरों में पेट्रोल डालकर आगजनी की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के इरादे से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घटना के दिन आरोपियों ने घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें जला दिया था। पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, नया बसेरा स्थित कॉलोनी में शुक्रवार देर रात तीन गाड़ियों में सवार होकर करीब आधा दर्जन बदमाश आए थे। बदमाशों ने पहले घरों के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और फिर बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। आगजनी और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए। रहवासियों ने पानी डालकर आग को बुझाया। आरोपी अजय यादव को घर से बाहर निकालने को लेकर चिल्ला रहे थे। पुलिस ने मोतीलाल सिरोती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी।

थाने में हंगामा किया था, आरोपियों के फुटेज पुलिस को सौंपे

घटना के बाद लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। लोगों ने पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी कर ली।

टीआई निरुपा पांडे ने बताया

मोहल्ले में रहने वाले अजय यादव का आरोपियों से पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते वारदात की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकी है।

जानिए कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. मोन्टी उर्फ शान्तनु पिता पप्पू कटारे उम्र 19 साल नि. सज्जन मियां का मकान गणेश मंदिर थाना छोला भोपाल
  2. सलमान शाह पिता शमीम शाह उम्र 24 साल नि. म.नं. 29 दुर्गा चौक राजीव नगर भोपाल
  3. कौशल राजपूत पिता उमाशंकर उम्र 27 साल नि. पुट्‌ठा मिल कैम्पस थाना हनुमान गंज भोपाल
  4. अयान खान पिता इफ्तेखार खान उम्र 20 साल नि. म.नं. बी 24 प्रेमपुरा थाना कमला नगर भोपाल 

इन फरार आरोपियों की पुलिस को है तलाश

  1. भवानी पवार पिता अजय सिंह उम्र 29 साल नि. म.नं. 35 कैंची छोला
  2. कुनाल पाटिल पिता अमनदीप नि. मंडीदीप

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img