Friday, May 8, 2026
31.1 C
Bhopal

निगमकर्मी के सामने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

भोपाल के कोलार में नगर निगम के फायरकर्मी के सामने उसके छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना एक रेस्टोरेंट के पास बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरकर्मी सूरज मोरे और उसका दोस्त आशीष रेस्टोरेंट में बैठकर चाय पी रहे थे। यहां आशीष का किसी लड़की को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो आशीष ने सूरज के भाई आकाश (23) को कॉल कर बुला लिया। दूसरे पक्ष ने भी अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद दोनों ओर से चाकूबाजी की गई। चाकूबाजी में आकाश और दूसरे गुट का एक युवक जख्मी हो गए। आकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

घटना के बाद से आरोपी फरार पुलिस ने बताया कि मामले में अवध राठौड़ और तरुण कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग कोलार थाने पहुंच गए और देर रात तक थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। आरोपी फरार हैं।

दोनों गुटों में लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में लड़की को लेकर विवाद था। समाज के वरिष्ठ ने चाय की दुकान पर दोनों गुटों को समझौते के लिए बुलाया था। पंचायत में विवाद का हल तलाशने की बात चल रही थी। तभी वारदात हो गई।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img