Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

पूल पार्टी में नशीला जूस पिलाकर नाबालिग से रेप

भोपाल में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि पीड़िता को जान-पहचान की एक युवती ने पहले बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया और वहां उसे युवकों के हवाले कर दिया।

आरोप है कि महिला ने अगले दिन एक फार्महाउस में पूल पार्टी में ले जाकर पीड़िता को जूस में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद वहां भी उसका यौन शोषण हुआ। इस मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 19 जून को दीदी (इवेंट मैनेजर रिया उर्फ रितु यादव) ने मुझे बीमारी का बहाना बनाकर अपने घर करोंद बुलाया। जब मैं वहां पहुंची, तो जहांगीराबाद निवासी हनीफ शाह पहले से मौजूद था। उसने जोर-जबरदस्ती कर मेरे शरीर पर इत्र लगाया।

जब आंख खुली तो मेरे आधे कपड़े उतरे हुए थे 20 जून को रिया मुझे खजूरी सड़क इलाके के एक फार्महाउस ‘चॉइस विला’ ले गई। वहां पूल पार्टी चल रही थी। यहां रिया ने मुझे जूस में शराब मिलाकर पिलाई। थोड़ी देर बाद मुझे पेट दर्द और उल्टी हुई, तो रिया दीदी ने एक कमरे में सुला दिया। रात में जब आंख खुली, तो मेरे आधे कपड़े उतरे हुए थे। रिया कमरे में अपनी दोस्त माही के साथ बैठी थी।

बाद में घर लौटने पर रिया ने मुझे बताया कि मुकेश बालचंदानी (एमके सर) ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। जब मैंने घर जाने की बात की, तो रिया ने मारपीट की और मुझे घर नहीं जाने दिया।

मौका देखकर अपनी मां को इंस्टा कॉल किया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 जून को जब रिया ब्यूटी पार्लर गई, तो मैंने मौका देखकर अपनी मां को इंस्टाग्राम पर कॉल किया। मां फौरन पुलिस को लेकर ब्यूटी पार्लर पहुंची और मुझे छुड़ाया।मामले में पुलिस रिया, मुकेश, हनीफ और एक अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश कपड़ा कारोबारी है। रिया दो साल से इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि रिया इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर देह व्यापार के कारोबार से तो नहीं जुड़ी।

जानिए कौन हैं केस से जुड़े सभी आरोपी?

  • रिया यादव (21)- इवेंट मैनेजर है। कई लड़कियां संपर्क में।
  • मुकेश बालचंदानी- बैरागढ़ में कपड़ों का कारोबार है।
  • कपिल- मुकेश का दोस्त है।
  • नावेद खान (21)- टीटी नगर स्थित एक दुकान में काम करता है।
  • अनस (20)- नावेद का रिश्तेदार। एकता कॉलोनी (करोंद) में रहता है।
  • माही- रिया के साथ इवेंट मैनेजमेंट का काम देखती है।
  • हनीफ शाह (36)- प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ झाड़-फूंक का काम करता है।

एक साल पहले भी दर्ज हो चुका है अपहरण का केस पीड़िता का एक साल पहले भी रहस्यमय परिस्थितियों में अपहरण हो चुका था, जिसकी रिपोर्ट टीटी नगर थाने में दर्ज है। उस समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का केस दर्ज किया गया था।

2 बार अचानक लापता हुई, फिर खुद लौट भी आई इससे पहले किशोरी दो बार अचानक लापता हुई थी, लेकिन हर बार खुद लौट आई। इस वजह से परिजन ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 18 जून 2025 को वह एक बार फिर लापता हुई, जिसके बाद परिजन ने इस बार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img