Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

महिला से रेप, धर्म बदलने का दबाव

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को वकील बताया और महिला से कोर्ट में मिलकर भरोसे में लिया। फिर महिला के घर जाकर जबरन संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बच्चों को जान से मार देगा।

कोर्ट में खुद को बताया वकील

महिला ने बताया कि उसका पति पिछले सात साल से जेल में है। वह 24 जून को कोर्ट में वकील की तलाश में गई थी। वहां हैदर नाम के एक व्यक्ति ने खुद को वकील बताते हुए उसका केस लड़ने की बात कही। बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि केस से जुड़े कागज घर पर रखे हैं।

25 जून को हैदर महिला के घर पहुंचा। महिला उसके लिए चाय बना रही थी, तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और जबरदस्ती की। महिला ने रोका, लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ दुष्कर्म किया।

धर्म बदलने का दबाव, बच्चों को मारने की धमकी

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कहा कि वह उसका धर्म बदल ले, तो वह और उसके बच्चे आराम से रह पाएंगे। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो इज्जत खराब होगी और बच्चों को जान से मार देगा।

इसके बाद महिला ने सारी बात अपने रिश्तेदारों को बताई। गुरुवार को वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल करवाकर आरोपी हैदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Hot this week

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

Topics

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img