Sunday, July 5, 2026
29.4 C
Bhopal

किसान की हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार

भोपाल के गुनगा इलाके में स्थित काछी बरखेड़ा में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाले दोनों भाई सहित एक भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गुनगा पुलिस के मुताबिक काछी बरखेड़ा निवासी 46 वर्षीय बनवारी सिंह ठाकुर खेती किसानी करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाइयों की करीब 14 एकड़ संयुक्त खाते की जमीन थी। जिनका बंटवारा हो गया था। मां छोटे बेटे बनवारी के साथ रहती थी। इसलिए उन्होंने अपने हिस्से की तीन एकड़ जमीन बनवारी के नाम कर दी थी। मां के हिस्से की जमीन पर बनवारी के बड़े भाइयों बैशराम सिंह और भुजमल सिंह ने कब्जा कर रखा था।

आए दिन होते थे विवाद

इसी जमीन को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी भुजमल और बनवारी का विवाद हुआ। जिसमें भुजमल, बैशराम और भुजमल के बेटे मनीष ने बनवारी पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया था। बाद में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी बोले- तीनों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी लावन्या वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img