Thursday, June 25, 2026
26.5 C
Bhopal

हमीदिया रोड पर बेकाबू बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर

गुरुवार दोपहर करीब 12:28 बजे हमीदिया रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का वीडियो पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। घटना के तुरंत बाद का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग बोलेरो को पुलिस की गाड़ी बता रहे हैं और उसमें शराब रखे होने का दावा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और उसका चालक नशे में था। टक्कर के बाद गाड़ी को मौके से हटा दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें रखी होने की बात भी कही है, हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बोलेरो जब्त कर शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि,”बोलेरो से एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। एक युवक को मामूली चोट आई है, वह गंभीर रूप से घायल नहीं है। बोलेरो में क्या था और यह किसकी है, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।”

फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बोलेरो किसकी है और उसमें शराब थी या नहीं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Hot this week

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

​इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img