Sunday, February 22, 2026
18.8 C
Bhopal

भोपाल में 11 तहसीलदार इधर से उधर

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 11 तहसीलदार और 11 नायब तहसीलदारों में काम का बंटवारा करते हुए उन्हें इधर से उधर किया है। रायसेन से ट्रांसफर होकर भोपाल आए हर्षविक्रम सिंह की बैरागढ़ में पोस्टिंग की गई है। वहीं, आलोक पारे को हुजूर और दिलीप चौरसिया को बैरसिया भेजा गया है।

हुजूर में पारे तहसीलदार और अनुराग त्रिपाठी अपर तहसीलदार होंगे। कोलार में यशवर्धन सिंह तहसीलदार और एनएस परमार अपर तहसीलदार होंगे। बैरसिया में भूपेंद्र कैलासिया अपर तहसीलदार की भूमिका में रहेंगे।

वहीं, बैरागढ़ में खूनी प्रसाद पडोले को अपर तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंदपुरा में तहसीलदार सौरभ वर्मा और अपर तहसीलदार राजेश गौतम रहेंगे। टीटी नगर की कमान कुनाल रावल और अपर तहसीलदार सुनीता देहलवार होंगी। एमपी नगर में दीपक कुमार द्विवेदी तहसीलदार और अंकिता यदुवंशी को अपर तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शहर वृत्त में तहसीलदार करुणा कंडोतिया और अपर तहसीलदार दृष्टि चौबे की पोस्टिंग की गई है। दंडोतिया अब तक बैरसिया में पदस्थ थीं।

नायब तहसीलदार भी पदस्थ किए कोलार में अतुल शर्मा, बैरसिया में राजेंद्र त्यागी, बैरागढ़ में दिनकर चतुर्वेदी, गोविंदपुरा में दिनेश कुमार साहू, टीटी नगर में निधि तिवारी और एमपी नगर में दुर्गा पटले को नायब तहसीलदार के तौर पर पदस्थ किया गया है।

सिंह को भू-अभिलेख की जिम्मेदारी भू-अभिलेख की प्रभारी अधीक्षक पहले दुर्गा पटले थीं। जिन्हें एमपी नगर वृत्त में भेजा गया है। ऐसे में यह जिम्मेदारी अब अशोक सिंह को दी गई है। प्रभारी नायब तहसीलदार रामजी तिवारी को एडीएम उत्तर ऑफिस में अटैच किया गया है। नायब तहसीलदार अनामिका सराफ प्रसूति अवकाश पर है। उन्हें लौटने पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

इसी तरह प्रभारी नायब तहसीलदार मो. इदरीश खान को टीटी नगर, परिविक्षाधीन नायब तहसीलदार तरुण श्रीवास्तव को भू-अभिलेख ऑफिस में अटैच किया गया है। शुभम जैन को हुजूर कार्यालय में भेजा गया है। प्रभारी नायब तहसीलदार राकेश पिप्पल, मिट्‌ठूलाल पंवार, प्रेमप्रकाश गोस्वामी को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img