Wednesday, June 24, 2026
29.9 C
Bhopal

महिला की कार के टायर पंचर कर दी धमकी

भोपाल के कोलार रोड निवासी एक महिला ने अपने साथ हो रही लगातार मानसिक प्रताड़ना और जानलेवा साजिश की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने न सिर्फ उसकी कार के चारों टायर जानबूझकर पंचर किए, बल्कि उसे बुरी नीयत से घूरकर अश्लील बातें भी कीं।

कमलानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलानगर पुलिस ने आरोपी राजकुमार पांडे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की भूमिका साफ दिख रही है।

32 वर्षीय माधुरी (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके पति का एमपी ऑनलाइन का ऑफिस कोटरा सुल्तानाबाद में है। 31 मई की दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने अपनी कार (MP 04 EC 3685) दुकान के पास जगह नहीं मिलने के कारण पास ही स्थित राजकुमार पांडे के ऑफिस के सामने खड़ी कर दी थी।

शाम करीब 6.30 बजे जब वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ घर लौट रहीं थीं, तभी खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के घाटी के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। किसी तरह उन्होंने कार को कंट्रोल किया तो पता चला कि गाड़ी के चारों टायर पंचर थे। टायर ठीक कराने पर मैकेनिक ने उन्हें बताया कि चारों टायर जानबूझकर पंचर किए गए हैं।

CCTV में कैद हुआ आरोपी महिला ने इसकी शिकायत अगले दिन कमलानगर थाने में की, जहां उन्हें बताया गया कि कार के टायर पंचर करने की घटना CCTV में कैद हो चुकी है और उसमें आरोपी राजकुमार पांडे साफ नजर आ रहा है। महिला का कहना है कि 20 जून को उन्होंने आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह न सिर्फ बुरी नीयत से घूरने लगा बल्कि कहने लगा, तुम मुझे अच्छी लगती हो, कई दिन से तुमसे बात करना चाहता था, मौका नहीं मिला तो गाड़ी के टायर पंचर कर दिए। मैं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ कुछ भी कर सकता हूं।” महिला का आरोप है कि डर और बदनामी के कारण वह पहले शांत रही लेकिन अब पति को सारी बात बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img