Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

पति ने वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की शादी 22 फरवरी 2023 को ग्वालियर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन रिश्तों में सुधार नहीं हुआ।

वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट किए वायरल महिला का आरोप है कि पति ने वीडियो कॉल के दौरान लिए गए अश्लील स्क्रीनशॉट और वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिए। यही नहीं, उसने पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी पर भी ये सामग्री भेजी।

जान से मारने की धमकी भी दी

पीड़िता ने बताया कि उसका पति लगातार फोन कर धमकी देता था। वह मायके वालों को जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। महिला इस समय अपनी मां के साथ रहती है, जबकि उसके पिता छिंदवाड़ा में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।

आरोपी पर IT एक्ट में मामला दर्ज महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 79, 351(3) और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img