Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

होम ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने महिला से रेप किया

भोपाल के ऐशबाग में एक होम ट्यूटर ने महिला से रेप किया। आरोपी ने पीड़िता के पर्सनल वीडियो भी बना लिए थे। इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। आरोपी पीड़िता के घर उसके बच्चों को पढ़ाने आया करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युवक की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की जा सकी है। थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला गृहिणी है। वह अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शहादत मिर्जा नाम का युवक होम ट्यूटर है वह उसके बच्चों को पढ़ाने के लिए घर आता था। पिछले महीने शहादत ने छिपकर महिला के आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए।

कई बार किया ब्लैकमेल

इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी युवक ने 30 जून को भी आखरी बार महिला का शारीरिक शोषण किया।

ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की

कई बार रेप करने के बाद आरोपी पीड़िता से पैसा देने की मांग करने लगा। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को बताया और थाने पहुंचकर रविवार की रात एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी शहादत मिर्जा की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img