Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल में एयरपोर्ट की महिला कर्मचारियों से सरेराह छेड़छाड़

भोपाल के गांधी नगर में रहने वाली युवती ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता एयरपोर्ट में जॉब करती है। उसने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि ड्यूटी के लिए तड़के सुबह एयरपोर्ट जाती है। बीते कई दिनों से एयरपोर्ट ब्रिज से अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा कर रहा है। सुनसान होने का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश करता था।

1 जुलाई को आरोपी ने उसका पीछा किया। एयरपोर्ट के करीब फायर स्टेशन आते ही उसे गिराने की कोशिश की और गाड़ी रुकने पर उसके साथ बैड टच कर फरार हो गया। आरोपी ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट से दो नंबर मिटाकर रखे हैं। यह बात जब पीड़िता ने अपनी महिला सहकर्मियों को बताई तो उनमें से तीन और युवतियों ने ऐसे ही युवक द्वारा उसी घटना स्थल पर अश्लील हरकतें करने की बात कही है।

आरोपी ने टारगेट कर की छेड़छाड़

पुलिस के मुताबिक गांधी नगर थाना इलाके में 32 साल की पीड़िता रहती है। वह एयरपोर्ट में जॉब करती है। पिछले दिनों पीड़िता की ओर से शिकायती आवेदन थाने में दिया गया। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा तड़के सुबह टारगेट कर छेड़खानी की बात बताई। आवेदन में उसने अन्य युवतियों के साथ भी आरोपी द्वारा इसी प्रकार की हरकत करने की बात लिखी है। पीड़िता के बताए हुलिया के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आंखों पर सूरमा लगाता है आरोपी गांधी नगर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोटा काले रंग का है। चेहरे पर डाढ़ी होने के साथ ही आंख में सुरमा लगाता है। कुर्ता पायजामा पहनने के साथ ही वह सैंडल पहना हुआ था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img