Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

आज बाजार से लिया जाएगा 4800 करोड़ का कर्ज

एमपी सरकार आज बाजार से 4800 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेने जा रही है। इस वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिए जा रहे पांचवें और छठे कर्ज के साथ कर्ज का चालू वित्त वर्ष में लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा 14300 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। सरकार ने इसके पहले सात मई और 4 जून को कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेच कर लिया जाएगा।

मोहन सरकार नए वित्त वर्ष में तीसरी बार 2500 और 2300 करोड़ रुपए के कर्ज लेने जा रही है। दोनों ही कर्ज 16 साल और 18 साल की अवधि के लिए आरबीआई के माध्यम से लिए जा रहे हैं जिसका भुगतान साल भर में दो बार कूपन रेट के जरिए ब्याज के रूप में किया जाएगा। इसके पहले जून में 2000 करोड़ और 2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए थे। मई में ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए थे। कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 436040.27 करोड़ रुपए हो जाएगा।

4 जून को लिया था पांच हजार करोड़ का लोन

इसके पहले आरबीआई के माध्यम से दो लोन मोहन सरकार ने 4 जून को लिए थे। पहला लोन 2000 करोड़ रुपए का था जो 16 साल के लिए लिया है। सरकार ब्याज के साथ इसकी अदायगी 4 जून 2041 तक करेगी। दूसरा लोन 2500 करोड़ रुपए का था जो 18 साल के लिए है। यह 4 जून 2043 तक ब्याज के साथ चुकाया जाएगा।

7 मई को लिया था 5 हजार करोड़ का कर्ज

मोहन सरकार ने चालू वित्त वर्ष का पहला कर्ज 7 मई को लिया था। इस दिन दो कर्ज ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के लिए गए थे। मई में ढाई हजार करोड़ का पहला कर्ज 12 साल के लिए लिया गया था जिसका ब्याज सात मई 2037 तक के लिए चुकाना है। इसी तरह ढाई हजार करोड़ रुपए का दूसरा कर्ज सात मई को ही 14 साल के लिए लिया गया है जिसकी भरपाई सात मई 2039 तक ब्याज के रूप में होगी।

रेवेन्यू सरप्लस बताया

सरकार ने अपनी रेवेन्यू को लेकर कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार 12487.78 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस में थी। इसमें आमदनी 234026.05 करोड़ था जबकि खर्च 221538.27 करोड़ रहा। इसके विपरीत वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश सरकार की रिवाइज्ड आमदनी 262009.01 करोड़ और खर्च 260983.10 करोड़ बताया गया है। इस तरह पिछले वित्त वर्ष में भी सरकार की आय 1025.91 करोड़ सरप्लस बताई गई है।

31 मार्च 2025 की स्थित में सरकार पर कर्ज की स्थिति

  • मार्केट लोन-267879.41
  • पावर बांड्स समेत कमपेंसेशन व अन्य बॉन्ड-5152.44
  • वित्तीय संस्थाओं से लिया गया कर्ज-17190.83
  • केंद्र से लिया गया कर्ज और एडवांस-74759.16
  • अन्य लायबिलिटी-14135.07
  • केंद्र सरकार की नेशनल स्माल सेविंग्स फंड की स्पेशल सिक्योरिटीज-42623.35
  • कुल लिया गया कर्ज-421740.27 (राशि करोड़ रुपए में)

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img