Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के कलियासोत डैम में युवक के डूबने का वीडियो

भोपाल के कलियासोत डैम में मंगलवार को एक युवक डूब गया। करोंद निवासी विशाल नारायण नायडू (32) दोस्तों के साथ नहाने गया था। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल तैरता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलती है तो वह दोस्त का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल डूब जाता है।

विशाल नारायण नायडू करौंद इलाके में निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम जॉब कर रहा था। हादसे के वक्त वह अपने तीन दोस्तों के साथ डैम पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों में सिर्फ विशाल को ही तैरना आता था।

सुबह 9 बजे की घटना घटना सुबह करीब 9 बजे की है। वैंकटेशन के दोस्तों ने हादसे का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। 1 मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल पानी में कूदता है और करीब 41 सेकेंड तक तैरने के बाद डूब जाता है।

वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा दिखाई देता है, जिसके पास तैरते हुए विशाल आता है। तभी वीडियो बना रहा दूसरा दोस्त कहता है कि सांस फूल रही है, उसे पकड़। यह सुनते ही विशाल पानी में खड़े दोस्त के कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसी पल वह डूब जाता है।

दोस्तों ने ही दी पुलिस को सूचना हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर सूचना दी। मौके पर रातीबड़ थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद विशाल का शव बाहर निकाला गया और पंचनामा बनाकर शव को मर्चूरी भेजा गया।

बहन दुबई से भोपाल के लिए रवाना रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार विशाल नायडू निजी कंपनी में कार्यरत था और करौंद में रह रहा था। मूल रूप से वह साउथ इंडिया का रहने वाला था। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। उसकी बहन दुबई में रहती है और भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img