Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

दोस्त की विधवा पत्नी से रेप,7.50 लाख रुपए हड़पे

जबलपुर में महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू ने अपने दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी से दोस्ती की, उसके घर आना-जाना करते हुए दोस्ती की, प्यार का इजहार किया और फिर रेप। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से साढ़े सात लाख रुपए भी हड़प लिए। कई बार मांगने के बाद भी आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए, तो महिला ने बेलबाग थाना पहुंचकर महेंद्र प्रजापति के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पति रेलवे में कार्यरत थे। जिनकी मृत्यु वर्ष 2021 में हो गई थी। पति के दोस्त महेंद्र प्रजापति से महिला की पहचान थी। वह पति की मौत के बाद भी मिलने आता-जाता था। पति का दोस्त और पहचान होने के कारण महिला कभी-कभी किसी कार्य में उसकी सहायता ले लेती थी। जिसके माध्यम से वह महिला से संपर्क बढ़ाने लगा।

बदनाम करने की दी धमकी

दो जुलाई 2021 को महिला घर पर अकेली थी। तभी महेंद्र उसके घर आया। हाल-चाल पूछा और महिला को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने महिला की लगातार सहायता करने का वादा किया और धमकाया कि किसी से कुछ कहेगी तो उसे बदनाम कर देगा।

चार साल से कर रहा था शोषण

महिला ने बताया कि वह लोकलज्जा के भय से वह चुप रही। वह महिला को बातों में उलझाकर और धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। महेंद्र को यह बात पता थी कि उसका दोस्त सरकारी सेवा में था और मृत्यु पर महिला को मोटी राशि प्राप्त हुई है। उसकी नजर उस मोटी राशि पर थी। उसने अपनी आवश्यकता का बहाना बनाते हुए एक दिन महिला से साढ़े सात लाख रुपए मांगे और जल्द राशि लौटाने का भरोसा दिलाया।

महिला भी उसके झांसे में आ गई और रुपए दे दिए। कुछ समय पहले महिला ने घर बनाने के लिए उधार दिए रुपए महेंद्र को वापस करने को बोला, तो वह टालमटोल करने लगा। कई बार गोलमोल जवाब सुनने के बाद जब महिला अड़ गई तो उसने रुपए लौटाने से मना कर दिया। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची। रेप और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपित महेंद्र प्रजापति उर्फ गोलू की तलाश कर रही है।

Hot this week

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img