Tuesday, July 7, 2026
27.3 C
Bhopal

छात्रा के साथ फ्लैट में बंधक बनाकर रेप

भोपाल के अवधपुरी में एक फ्लैट में नर्सिंग छात्रा के साथ सीनियर छात्र ने रेप किया। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। बुधवार की रात को पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक पीड़िता का सीनियर है। लड़की के बर्थ डे को सेलिब्रेट करने के नाम पर उसे फ्लैट में बुलाकर डरा धमकाकर रेप किया गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

टीआई रतनलाल सिंह परिहार ने बताया कि (21) वर्षीय पीड़िता बागसेवनिया इलाके में रहती है। वह बीएससी क्लिनिक रिसर्च (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा है। रायसेन रोड पर उसका प्राइवेट कॉलेज है। इसी कॉलेज में राहुल मिश्रा नाम का युवक उसका सीनियर है। कई बार राहुल कॉलेज के छोटे मोटे कामों में उसकी मदद करता था। इसी कारण दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

दोस्तों को दूसरे कमरे में भेजा, फिर रेप किया

दो दिन पहले लड़की का जन्मदिन था। आरोपी ने पीड़िता के जन्मदिन को सेलीब्रेट करने के नाम पर उसे फ्लैट पर बुलाया। यहां उसके अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। देर रात केक कटिंग करने के बाद में आरोपी ने अपने साथियों को फ्लैट के दूसरे रूम में जाने के लिए कह दिया। पीड़िता को एक बेड रूम में लेकर पहुंचा और यहां उसके साथ जबरन रेप किया।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी

विरोध करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता को स्वयं उसके घर तक छोड़कर आया। बुधवार को फरियादी अपने साथियों के साथ थाने में शिकायती आवेदन लेकर आई। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img