Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर तीन साल संबंध बनाए: किसी और लड़की से सगाई कर ली

इंदौर के तेजाजी नगर थाने में रविवार को 23 वर्षीय युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ बलात्कार और धमकी की शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने तीन साल पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और हाल ही में किसी और लड़की से सगाई कर ली। जब उसने विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर लिम्बोदी निवासी लोकेश जाधव (पुत्र रामू जाधव) के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

युवती ने पुलिस को बताया कि लोकेश उसके दूर का रिश्तेदार है। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। कुछ समय बाद लोकेश ने उसे प्रपोज किया और शादी की बात की। पहले तो युवती ने रिश्तेदारी का हवाला देकर इनकार किया, लेकिन बाद में लोकेश ने भरोसा दिलाया कि वह अपने घरवालों से बात करेगा।

लिम्बोदी बुलाकर किया शारीरिक शोषण

फरवरी 2023 में लोकेश युवती को अपने घर लिम्बोदी ले गया। वहां पहुंचने पर जब लड़की को उसके परिजन नहीं मिले तो उसने पूछताछ की। तब लोकेश ने झूठ बोलते हुए कहा कि उसके घरवाले बाहर गए हैं। इसी दौरान उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद मई 2025 तक वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। हर बार उसने शादी का वादा दोहराया और भरोसा दिलाता रहा कि उसके परिवार वाले मान जाएंगे।

सगाई की जानकारी मिलने पर दी धमकी

16 जुलाई 2025 को युवती को पता चला कि लोकेश ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। जब उसने फोन कर इस बारे में पूछा तो लोकेश ने उसे धमकाया कि अगर वह चुप नहीं रही तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उसने पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर दिया।

रविवार को शिकायत पर तेजाजी नगर पुलिस ने बलात्कार और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img