Saturday, November 14, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल यानी रविवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 6 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी।

​अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो पानी भरने या अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

​प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले इलाके:
समयप्रभावित मुख्य इलाके
सुबह 09:00 से दोपहर 02:00 तकयूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास।
सुबह 10:00 से दोपहर 02:00 तकरविशंकर नगर, श्याम नगर, जल विहार, पीएचई कॉलोनी, आईएचएम कॉलोनी कोलार रोड, चिनार वुड लैंड (A, B, C सेक्टर), आम्रपाली इन्क्लेव 1-2, गार्डन रेजीडेंसी, जानकी बंगलो।
सुबह 10:00 से शाम 04:00 तकपटेल नगर, रायसेन रोड, एनआईबीडी कैम्पस, वर्धमान, शुभम ग्रीन, चंबल कॉलोनी, बिजली नगर कॉलोनी।
सुबह 10:00 से शाम 04:00 तकराजीव नगर, लेक व्यू, एनआरआई कॉलोनी, रिजवान बाग, जीएडी चौराहा, ईदगाह, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट एवं आसपास।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img