भोपाल। शहर के लगभग 40 प्रमुख इलाकों में गुरुवार को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और लाइनों के रखरखाव का काम किया जाना है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी भरने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।
कहां और कब बंद रहेगी बिजली?
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक: तुलसी नगर, क्रिस्टल कैंपस, अभिनव होम्स, अभिनव नगर, टैगोर नगर, ऋषिपुरम, शुभालय, सूरजकुंज, अवंतिका फेस-3, वेस्टर्न कोर्टयार्ड, दानिशकुंज (फेज 1 व 2), फाइन कैंपस और कृष्णा होम्स।
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: चिकलोद रोड, यूनानी सफाखाना, बापू कॉलोनी और अहीरपुरा क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: अमलतास कॉलोनी, सीआई कॉलोनी, सागर होम्स, चिनारवुड, चूना भट्टी, जानकी नगर और आम्रपाली क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: ईरानी बस्ती, भानपुर, नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटीर नगर, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती, के-सेक्टर, सागर स्टेट, शारदाकुंज, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर और दुर्गा नगर।




