Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में जवान ने थाने में महिला को पीटा, सस्पेंड

निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा था। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यों का दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसीपी चूनाभट्टी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि थाने बुलाए जाने पर सुंदर सिंह ने महिला को कंप्यूटर रूम में ले जाकर पीटा। उसकी मां को थाने से बाहर कर दिया गया। महिला को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी महिला पीड़ित महिला शुक्रवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी। उसने शिकायत की कि उसे पति के संबंध में पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। उसने अधिकारियों को अपने हाथ और पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए। शिकायत के बाद जवान को पहले लाइन अटैच किया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है।

डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जवान के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अंतिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड किया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img