Thursday, July 9, 2026
24.6 C
Bhopal

रीवा में दो पक्षों के विवाद में चला फरसा

रीवा के सेमरिया में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच परसा चल गया। इस घटना में भाई-बहन सहित साकेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

घटना बुधवार की है, जब सेमरिया वार्ड क्रमांक 5 में साकेत परिवार का एक सदस्य बाइक से कहीं जा रहा था। सड़क पर नाली निर्माण की सामग्री पड़ी थी, जो बाइक निकलने के दौरान इधर-उधर खिसक गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

परिवार के पांच लोग घायल

पीड़ित जगदीश साकेत ने बताया कि विवाद बढ़ने पर गांव के भईया शुक्ला और उसके भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया, तो उन्होंने फरसा, रॉड और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साकेत परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया। इस घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि भईया शुक्ला और उनके भाई ने उन्हें उकसाने के बाद जानलेवा हमला किया। वहीं, शुक्ला परिवार ने साकेत परिवार पर पहले उकसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद साकेत परिवार बुधवार रात एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। दिन दहाड़े हुई इस घटना का वीडियो भी बनाया गया था। जो अब वायरल हो रहा है।

थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

Topics

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img