Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

भोपाल पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया

कोहेफिजा थाना पुलिस ने दो शातिर ठग गिरफ्तार किए हैं। आरोपी ऐसी-टीवी और फ्रिज बुक करते थे। सामान की डिलीवरी लेने के बाद बिना पैसा दिए भाग जाते थे। पुलिस ने दोनों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से VOLTAS कंपनी के तीन एसी, whirlpool कंपनी का एक फ्रिज, GEM कंपनी की 2 फ्रिज CROMA कंपनी की एक टीवी, इन्डूयसायर कंपनी का एक कूलर सहित घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है।

फोन पर दिया था सामान का ऑर्डर

एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि 27 मई 2025 को फरियादिया सीमा ठाकरे ने कोहेफिजा थाना आकर बताया कि अज्ञात आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से उसकी दुकान से 3 फ्रिज, 1 कूलर ,1 एलईडी टीवी बुक की। इसके बाद चिनार पैलेश कोहेफिजा तक डिलीवरी देने बुलाया। सामान लेने के बाद बिना पैसे दिए आरोपी भाग निकले। उनकी शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।

इसी तरह की थी दूसरी वारदात

संजय दुबे ने थाने आकर बताया कि अज्ञात आरोपी ने फोन से उसकी दुकान से VOLTAS कंपनी का एक 1.5 टन का AC बुक किया और गुलमोहर हाईट्स कोहेफिजा से बिना पैसे दिए लेकर चले गए। संजय की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी एफआईआर दर्ज की थी। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने दुकानों के कर्मचारियों की सीडीआर निकाली। इसी के साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

जानिए कौन हैं पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर ठग

  1. आरिफ उर्फ नदीम पिता स्व. मोहम्मद खलील (25) निवासी मकान नंबर 1/3, मंगलवारा रोड छावनी दसवीं कक्षा तक पढ़ा है और फिलहाल बेरोजगार है।
  2. कैफ खान पिता स्व. मुसाहिद खान (19) निवासी मकान नंबर 335, गली नंबर 08, आरिफ नगर आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और बेरोजगार है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img