Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

‘युवक की मौत’ मामले में बड़ा खुलासा:शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

भोपाल के गौतम नगर इलाके में दो दिन पहले एक युवक की लाश घर में मिली थी। शुरुआत में पुलिस इसे संदिग्ध मान रही थी, लेकिन शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम सोनू गुप्ता (30) था, जो कृष्णा कॉलोनी में रहता था और बर्तनों की पॉलिश का काम करता था। सोमवार से वह दुकान नहीं गया था। जब दो दिन बाद भी वह नहीं पहुंचा, तो दुकान मालिक ने कर्मचारी को उसके घर भेजा। वहां ताला बंद मिला। शक होने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो सोनू मृत अवस्था में पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य सुरागों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, वारदात किसी परिचित ने अंजाम दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए लगातार जांच में जुटी है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img