Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

1814 करोड़ की ड्रग्स पकड़ने के मामले में आरोप तय

भोपाल के बगरोदा में पकड़ाए 1814 करोड़ रुपए के एमडी ड्रग्स मामले में सोमवार को कोर्ट में आरोप तय किए गए। फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से आर‍ोप तय किए गए हैं। आरोपियों में सान्याल प्रकाश बाने, अमित चतुर्वेदी, हरी सिंह अंजना, प्रेमसुख पाटीदार शामिल हैं।

जबकि केस के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड शोएब खान समेत ओमप्रकाश पाटीदार और घनश्याम मीणा अब भी फरार हैं। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 17 जुलाई तय की गई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को चारों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान आरोपियों के वकील ने अपना तर्क देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। टीम ने तीन दिन जांच करने के बाद बताया था कि आरोपियों के पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है।

टीम के पास नहीं था ड्रग्स जांचने कोई यंत्र

आरोपियों के वकील ने यह भी तर्क दिया कि कार्रवाई के दौरान टीम के पास मौके पर एमडी ड्रग्स जांचने के लिए कोई यंत्र नहीं था। एनसीबी की ओर से आरोपियों के वकील का विरोध करते हुए तर्कों को नकारा गया। इधर कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img