Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

कार में कॉलेज छात्रा से रेप

ग्वालियर में एक 19 साल की फर्स्ट ईयर की छात्रा से कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसकी सीनियर छात्रा उसे बहलाकर कॉलेज कैंपस की पार्किंग में अपने बॉयफ्रेंड के पास ले गई थी। आरोपी ने दोनों को कार में बैठाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने कार में गलत काम किया।

घटना शुक्रवार की है। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। शनिवार को परिजन उसे लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोश हो गई छात्रा पीड़ित छात्रा शहर के एक कॉलेज में फस्ट ईयर में पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार सुबह वह कॉलेज में क्लास में बैठी थी। इसी दौरान उसकी सीनियर छात्रा पास पहुंची और कहा कि मूड फ्रेश कर आते हैं। इसके बाद सीनियर उसे लेकर कॉलेज की पार्किंग में लेकर पहुंची। यहां उसका बॉयफ्रेंड जय सिंह कार में बैठा हुआ था।

पीड़ित छात्रा भी यह जानती थी कि यह उसकी सीनियर का दोस्त है। दोनों छात्राएं कार में बैठ गईं। इसके बाद सीनियर छात्रा के दोस्त ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक केन पीने के लिए दी थी। जूनियर छात्रा ने कोल्ड ड्रिंक पी, इसके बाद वह बेहोश होने लगी। इसी बीच सीनियर उसे कार में छोड़कर वापस चली गई थी।

परिसर से बाहर निकलते ही किया रेप

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर आते ही आरोपी जय सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह उसका विरोध करती रही लेकिन नशा मिली कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण मेरे हाथ और पैर काम नहीं कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपी मुझे कॉलेज परिसर में लेकर पहुंचा। जहां सीनियर छात्रा और जय सिंह ने मुझे धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर कॉलेज से निकलवा देंगे।

पुलिस खंगाल रही CCTV

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस पीड़िता द्वारा बताए घटनाक्रम के आधार पर CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे कड़ी से कड़ी को जोड़ा जा सके। साथ ही आरोपी को बचने का कोई मौका न मिल सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img