Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

कांग्रेस का स्पीक अप कैम्पेन पहले ही दिन विवादों में

मप्र में बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने गांधी जयंती से बेटी बचाओ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के पहले ही दिन स्पीक अप कैम्पेन चलाया गया। इस कैम्पेन में कांग्रेस नेताओं ने वीडियो शेयर कर बेटियों, महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कांग्रेस का यह अभियान पहले ही दिन विवाद में घिर गया है।

एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। मितेंद्र ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- मप्र में लाड़ली बहना का एक और गाना, सुनिए और समझिए।

इस गाने को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में शिकायती आवेदन दिया है। हालांकि, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने विवाद मचने के बाद वीडियो डिलीट कर दिया है। इस बीच पुलिस ने मितेंद्र दर्शन सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 353 (2), 356 (2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाया

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीजेपी नेताओं की ओर से दिए गए आवेदन में लिखा कि मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने मप्र में सर्वाधिक लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना का मजाक उडाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है।

सीएम को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश

शिकाय में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ पोस्ट की गई वीडियो में शब्दों का जो चयन किया गया है। वह यह है कि ‘घर-घर में खौफ हो’। यह मप्र की शांति व्यवस्था बिगाडने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है। कांग्रेस नेता द्वारा इस वीडियो के जरिए मप्र को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश है। इस वीडियो पर पूरी तरह रोक लगाकर कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह की एक्स आईडी को स्थायी रूप से बंद कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img