Saturday, September 5, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में शराब दुकान हटाने लगातार प्रदर्शन

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोगों ने गुरुवार से गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन शराब दुकान की शिफ्टिंग न होने पर किया जा रहा है। इसमें महात्मा गांधी की वेशभूषा में छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

जिस जगह पर शराब दुकान है, ठीक उसके सामने ही यह प्रदर्शन किया गया। ताकि, जिम्मेदार दुकान को शिफ्ट कर दें। बता दें कि दुकान की शिफ्टिंग को लेकर रहवासी सुंदरकांड का पाठ, राहगीरों को गुलाब के फूल और आबकारी विभाग की प्रतीकात्मक रूप से शव यात्रा तक निकाल चुके हैं। 18 दिन से यह प्रदर्शन चल रहा है।

अंबेडकर जयंती पर लोगों को शरबत भी पिलाया प्रदर्शन कर रहे जीतू मरोठिया ने बताया, दुकान हटाने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले सद्बुद्धि के लिए हवन भी कर चुके हैं। बावजूद अब तक दुकान को हटाने की पहल नहीं की गई। डॉ. अंबेडकर जयंती पर लोगों को शरबत भी पिलाया था।

बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती कॉलोनी के लोग पिछली 7 जनसुनवाई में शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

उनका कहना है कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। रहवासी विशाल कुरील, छोटू प्रजापति, शुभ जनता ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद अब तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई है। इसलिए अब उग्र प्रदर्शन करेंगे।

Hot this week

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

Topics

CAG अधिकारी के घर पर छापा, 3 ग्राम एमडी और 1200 ग्राम गांजा जब्त, पत्नी गिरफ्तार

​भोपाल कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाई प्रोफाइल प्राइड सिटी...

लोन का झांसा देकर गिरफ्तारी का डर दिखाया, महिला से ठगे 4 लाख रुपए

​ग्वालियर: झांसी रोड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img