Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप

भोपाल के निशातपुरा इलाके में तलाकशुदा महिला से शादी करने का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पूर्व परिचित युवक ने अंजाम दिया। बीते 6 महीने में जल्द शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ संबंध बनाए। अब आरोपी ने महिला से हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया है। तब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो गया था, और वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। अप्रैल माह में उसकी मुलाकात फिरदौस नामक युवक से हुई थी। आरोपी युवक का आपराधिक रिकार्ड भी है।

बाद में दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, शादी का झांसा देकर वह उसके साथ रेप करने लगा। अभी कुछ दिन पहले ही आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने टीला जमालपुरा थाने में जीरो पर मामला दर्ज कराया। जहां से केस डायरी निशातपुरा पुलिस को मिली तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img