Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

नर्मदा एक्सटूशंस लिमिटेड के 3 कर्ताधर्ताओं पर FIR:10 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नर्मदा एक्सटुशंस लिमिटेड के तीन कर्ताधर्ताओं पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक कच्चा माल बुलाने के बाद पेमेंट नहीं करने पर रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के डेल क्रेडर एजेंट ने शिकायत दर्ज की थी।

फिलहाल मामले में जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने जेबीबी मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ऋषभ सचदेवा निवासी मीराकुंज जाय पलासिया की शिकायत पर प्रवीण मितल, प्रणव मितल और वरुण मितल निवासी खजराना कोठी के खिलाफ 10 करोड़ 94 लाख से अधिक की राशि की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है।

जेबीबी मार्केटिंग के डायरेक्टर ऋषभ सचदेवा ने बताया-

रिलायंस पेट्रो केमिकल्स डिवीजन के डेल क्रेडर के लिए मैं एजेंट का काम करता हूं। जिसके तहत पोलीक्रोन और पोलीयान की आपूर्ति अपने ग्राहकों को करता हूं। मैंने मितल बंधुओं को करोड़ों का माल 2021 से सप्लाई किया है। उन्होंने माल रिलायंस इंड्रस्ट्रीज से बुलवाया था। जिसका पेमेंट उन्होंने कंपनी को कर दिया। लेकिन, उन्होंने मेरा पेमेंट नहीं किया। जिसका ब्याज मुझे भरना पड़ रहा है।

इस मामले में जांच में सामने आया कि मितल बंधुओं ने कंपनी के शर्तों का उलंघन करते हुए धोखाधड़ी होना पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img