Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

सहेली के घर किताब लेने गई नाबालिग से गैंगरेप

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता (17) के साथ दो साल से रेप कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है। मेडिकल बोर्ड से पीड़िता से जांच करवाने के साथ

मामला डीडवाना जिले के मौलासार थाना क्षेत्र का है। घटना 25 फरवरी की है। दोपहर 2:30 बजे पीड़िता अपने सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

सहेली के घर से किताब लेकर लौट रही थी

मोलासर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता दोपहर में अपने सहेली के यहां किताब लेने गई थी। वहां से किताब लेने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रणजीत मीणा, नवलकिशोर मीणा, मुकेश मेघवाल, हरीश मेघवाल, अभिषेक स्वामी ने पकड़ लिया। इसके बाद पांचों आरोपी पीड़िता को सुनसान खंडहर में ले गए। जहां बारी-बारी से रेप किया। थाना अधिकारी ने बताया कि इस दौरान लोगों की आवाज सुन आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती बताई।

पीड़िता बोली-दो साल से रेप कर रहे थे आरोपी

थाना अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल से रेप कर रहे थे। आरोपियों के पास अश्लील-फोटो वीडियो भी थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप कर रहे थे।

माता-पिता की मौत के बाद दादी के पास रहती है छात्रा

DSP धरम पूनिया ने बताया-पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी दादी के साथ रहती है। मामले में उसके चचेरे भाई ने रिपोर्ट पर रोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है।

छात्रा का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और FSL ने सबूत जुटाए हैं। तीन आरोपियों को घटना वाले दिन ही पकड़ लिया गया था। बुधवार को एक आरोपी को और दबोच लिया गया है। वहीं एक आरोपी की अभी तलाश जारी है। मामले की जांच DSP धर्म पूनिया को सौंपी गई है।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img