Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल में फांसी लगाकर युवती ने सुसाइड किया

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती के परिजनों का कहना है कि उनका दामाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका वर्षा रजक(24) करौंदिया गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी दिसंबर 2022 में बैरागढ़ कलां निवासी गब्बर रजक से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है।

मृतका के पति का कहना है कि वह बर्तन की दुकान पर काम करता है। गुरुवार को दिन में वह काम पर गया हुआ था और घर पर सिर्फ वर्षा और उसकी ननद थी। तभी वर्षा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

परिजनों का आरोप- दहेज के लिए प्रताड़ना झेल रही थी बेटी

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही वर्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति गब्बर रजक गाड़ी और पैसों की मांग करता था। इसके लिए वर्षा के साथ मारपीट भी की जाती थी। मृतका की भाभी ने बताया कि घटना से तीन दिन पहले वर्षा ने फोन पर कहा था कि उसका पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और मायके ले जाने की गुहार लगाई थी।

मृतका के चाचा ने बताया कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए कुछ पैसे दिए गए थे, लेकिन गब्बर रजक बोलेरो गाड़ी की मांग पर अड़ा रहा। वर्षा के भाई का आरोप है कि उसकी ननद और बहनोई भी साजिश में शामिल हैं और उन्होंने मौके का फायदा उठाकर वर्षा की हत्या कर दी।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img