Wednesday, July 1, 2026
25.9 C
Bhopal

महिला को परेशान करने वाले मनचले को पीटा

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक मनचला महिला को अश्लील मैसेज कर परेशान करने लगा। जब महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा। जब इसका पता पीड़िता के पति को चला तो उसने मनचले को मिलने बुलाया।

पति को देखते ही आरोपी भागा और दीवार से गिरकर घायल हो गया। मामले का पता चलते ही लोगों ने भी उस पर हाथ साफ कर दिए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर चार निवासी 32 वर्षीय महिला प्राइवेट जॉब करती है। कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर सौरभ कौमर निवासी नेहरू पेट्रोल पंप से हुई थी।

कुछ महीने बातचीत होने के बाद महिला को उसका व्यवहार अमर्यादित लगा तो उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके ऑफिस के चक्कर लगाने लगा और उसे अश्लील मैसेज करने लगा।

कई बार महिला के समझाने पर भी वह नहीं माना तो पीड़िता ने पति को इसकी जानकारी दी। जिस पर महिला के पति ने सौरभ को समझाया था तो कुछ दिन वह चुप रहा और फिर से उसे परेशान करने लगा।

पति को देखते ही भागा मनचला, गिरकर हुआ घायल

महिला ने दो दिन पहले अपने पति को बताया तो पीड़िता की मदद से मनचले को शुक्रवार को इटालियन गार्डन मिलने बुला लिया। जब आरोपी वहा आया तो पति को देखते ही भागने लगा और दीवार फांदते समय गिरकर घायल हो गया।

मामले का पता चलते ही वहां पर मौजूद लोगों ने मनचले की ठुकाई लगा दी और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img