Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

60 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश सलामन लाला गिरफ्तार

दो साल से से फरार चल रहे उज्जैन के पास नागदा के 60 हजार रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश सलमान लाला को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। सलमान की तलाश में पुलिस टीम ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित कई इलाकों में दबिश भी दी थी। लेकिन सलमान पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। सलमान के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ मारपीट, फिरौती मांगने, प्राणघातक हमला, अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन अपराध हैं।

उज्जैन पुलिस, क्राइम ब्रांच और मंडी थाने की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुरुवार-शुक्रवार की देर रात घेराबंदी कर सलमान लाला पिता शेरू लाला निवासी राजीव कॉलोनी, नागदा को नागदा के समीप ग्रामीण इलाके से पकड़ा है। पिछले दो सालों से उज्जैन और बांसवाड़ा पुलिस सलमान लाला की तलाश कर रही थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 60 हजार का इनामी बदमाश सलमान लाला ड्रग्स, अवैध हथियार जैसे कई केस में वांटेड था। कुख्यात आरोपी पर राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस ने घोषित कर रखा था। नागदा का रहने वाला सलमान मूल रूप से प्रतापगढ़ राजस्थान का रहने वाला है।

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा

दोनों प्रदेश की पुलिस इसके पीछे पड़ी हुई थी। इसी बीच उसने एक फर्जी पासपोर्ट थांदला जिला झाबुआ से बनवाया। जिसके बाद जून 2022 में अपनी फैमिली के पास दुबई चला गया। वहां से पासपोर्ट खो जाने के बाद जुलाई 2023 में वैध पासपोर्ट पर वापस भेजा गया। इसी बीच उसने वापस नेपाल के रास्ते दुबई जाने का प्रयास किया। लेकिन परन्तु भारत सरकार की तरफ से एनओसी न होने की वजह से उसे वापस आना पड़ा। तब से यह अलग-अलग जगह पर फरारी काट रहा था। लाला को 25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब पच्चीस लाख रुपए है। भागने के प्रयास में उसको चोटें भी आई हैं। जिसके लिए इसका इलाज कराया गया। शुक्रवार को उसे पुलिस रिमांड के लिए पेश किया गया था। जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली।

दुबई में खरीदा तीन करोड़ का फ्लैट

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पासपोर्ट कैसे बना, इस तरह की अवैध गतिविधियों में कौन-कौन लोग शामिल है, इस बारे में हम लोग भी पूछताछ करेंगे। इसने करीब तीन करोड़ रुपए का एक फ्लैट दुबई में जाने के लिए अगर इसकी पत्नी ने भी फर्जी पासपोर्ट का प्रयोग किया होगा, तो वह भी सह आरोपी बनेगी। इसके बहुत सारे साथियों के नाम हमारे पास हैं। उन लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार करेंगे

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img