Wednesday, June 24, 2026
29.5 C
Bhopal

जिम से घर लौट रहा था सुनार:स्ट्रीट डॉग पीछे पड़े, गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और हुआ हादसा, इलाज के दाैरान मौत

इंदौर में स्ट्रीट डॉग के हमले के कारण सड़क हादसे में घायल हुए एक शख्स की मौत हो गई। वह जिम से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान स्ट्रीट डॉग उसके पीछे पड़ गए, जिससे बचने के प्रयास में वह सड़क किनारे की दीवार से टकरा गया। हादसे शख्स की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छत्रीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर की सुबह यशवंत (45) पुत्र मूलचंद सिसौदिया निवासी रामानंद नगर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इलाज के लिए उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई।

कुत्तों के हमले से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा,जिससे हादसा हुआ

रिश्तेदार विनोद पंवार ने बताया कि यशवंत जिम से सुबह घर लौट रहे थे। लकड़ी मंडी तोल कांटे के पास, सुबह के समय आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए। इसी दौरान, बुलेट गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे दीवार से जा टकराए। सिर और कंधे पर चोट के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

सोने-चांदी की पॉलिश करता था यशवंत

यशवंत सराफा में सोने-चांदी की पॉलिश और रिपेयर का काम करते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। रिश्तेदार विनोद ने बताया कि यशवंत ही अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

मेयर से परिवार ने लगाई गुहार इस घटना को लेकर विनोद पंवार ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव से अपील की है कि शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने निवेदन किया कि इस प्रकार की घटनाएं किसी और परिवार के साथ न हों।

Hot this week

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img